मोरंग: किन्नौर के लंबर समीप नाले में आई बाढ़, सड़क मार्ग खाई में तब्दील, आवाजाही हुई ठप
Morang, Kinnaur | Aug 15, 2025 किन्नौर के लंबर समीप एक नाले में शुक्रवार सुबह 8:20 बजे के आसपास भयंकर बाढ़ आने से PWD का सड़क मार्ग खाई में तब्दील हुआ है।और पुल भी टूट चुका है।यह सड़क करीबन 20 मीटर गहरी खाई बन चूका है। ऐसे में मौके पर वाहनों की आवाजाही थम चुकी है।फिलहाल सड़क बहाली हेतू लगातार प्रयास किये जा रहे है। लेकिन बाढ़ का पानी कम नहीं हो रहा है।और खाई को भरने में पूरा दिन लग सकता है।