मोरंग: किन्नौर की श्रुति ने थाईलैंड में अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, किया शानदार प्रदर्शन
Morang, Kinnaur | Aug 14, 2025 वीरवार को किन्नौर की बेटी श्रुति ने थाईलैंड में जीता कांस्य पदक। श्रुति ने एक बार फिर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। श्रुति ने बैंकॉक थाईलैंड में 1 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक आयोजित अंडर 22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता।