मोरंग: किन्नौर के होजो नाला, पूह में बादल फटने से आइटीबीपी का सीमांत निर्माणाधीन सड़क मार्ग हुआ ध्वस्त
Morang, Kinnaur | Aug 14, 2025 वीरवार को देर रात 2 बजे किन्नौर के होजो नाला, पूह में फटा बादल, जिससे सतलुज नदी में खतरा बढ़ गया है। पूह में आई बाढ़ के कारण सतलुज नदी का प्रभाह अवरुद्ध हो गया है जिसे नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, इस घटना में बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वर्तमान में सतलुज का रुका हुआ पानी कभी अचानक निकल सकता है।