मोरंग: किन्नौर के स्किबा, चारंग व रिस्पा नाले में आई बाढ़, सड़क मार्ग अवरुद्ध और सेब बगीचों को हुआ नुकसान
Morang, Kinnaur | Aug 15, 2025 ज़िला किन्नौर के स्किबा,चारंग,व रिस्पा नाले में शुक्रवार सुबह 6 बजे के आसपास भयंकर बाढ़ के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए है।स्किबा समीप हालही में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग को प्रशासन ने बहाल किया था लेकिन शुक्रवार सुबह आई बाढ़ ने दोबारा सड़क को ध्वस्त किया है।वहीं चारंग,रिस्पा नालो में भी बाढ़ के कारण गाँव के सड़क मार्ग कट चुके है।