पातेपुर: पातेपुर की पंचायतों में महीने के दो मंगलवार को लगेंगे सहयोग शिविर, लोगों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं
पातेपुर के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा रोस्टर जारी किया गया है। बुधवार की दोपहर 3:45 बजे BDO दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने में दो मंगलवार को दो अलग अलग पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले 19 मई को भरोखरा पंचायत में शिविर आयोजित होगी। जहां प्राप्त शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान होगा।