चीनोर: ररुआ के मुख्य तिराहे पर 3 महीने से टूटा पड़ा चैंबर हादसों को दे रहा न्योता
ररुआ के मुख्य तिराहे पर चैंबर पिछले करीब 3 महीने से टूटा पड़ा हुआ है। खुले और क्षतिग्रस्त चेंबर के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन लोग इस टूटे चेंबर में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल चैंबर की मरम्मत कराई जाए।