शंकरगढ़ में किसानों-मजदूरों का धरना 26वें दिन भी जारी, अधिकारी नहीं पहुंचे तो बढ़ी नाराजगी
शंकरगढ़ / प्रयागराज - शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बंधवा जिला पुरवा गांव में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के बैनर तले चल रहा किसानों और मजदूरों का धरना सोमवार को 26वें दिन भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान लगातार धरनास्थल पर डटे हुए हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 26 दिन बीत जाने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान कराने की पहल नहीं कर रहा है। इससे किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
धरने का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। धूप, ठंड और अन्य परेशानियों के बावजूद धरनारत लोग अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से फोन पर वार्ता हुई थी। सीडीओ ने बीडीओ को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा।
#Shankargarh #Prayagraj #KisanAndolan #BhartiyaKisanUnion #PrayagrajNews