कोडरमा: कोडरमा में माली मालाकार संघ ने सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग की
कोडरमा के गीतांजलि बैंक्विट हॉल में माली–मालाकार समाज ने सावित्रीबाई फुले का 195वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने उन्हें देश की पहली महिला शिक्षिका बताते हुए भारत रत्न देने की मांग की। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।