कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने मुखिया के साथ बैठक में योजना के लिए अग्रिम राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन के लिए विभिन्न संरचनाओं यथा -सोकपीट, नाडेप, सेग्रीगेशन शेड एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण के लिए जिले के सभी मुखिया को अग्रिम राशि दिया था। जिसके उपरांत संरचनाओं का निर्माण करा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कर राशि का समायोजन किया जाना था।