कोडरमा: कोडरमा प्रखंड सभागार में जिला आपूर्ति विभाग ने PDS डीलरों को नई 4G ई-पॉश मशीनें वितरित कीं
राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक आधुनिक और सुचारू बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। लगभग 10 वर्षों से उपयोग में आ रही पुरानी 2जी बायोमेट्रिक मशीनों को हटाकर अब डीलरों को नई 4जी ई-पॉश मशीनें दी जा रही हैं। इससे नेटवर्क, सर्वर और केवाईसी से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी और राशन वितरण प्रक्रिया तेज, विश्वसनीय व पारदर्शी होने की उम्मीद है।