कोडरमा: गुरु कृपा भवन में भाजपा कोडरमा नगर की बैठक, नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग
आगामी नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर एवं EVM से करने की मांग को लेकर कोडरमा नगर भाजपा के तत्वाधान में गुरु कृपा विवाह भवन में समीक्षा बैठक संपन्न हुई । इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद पूर्व जिला प्रभारी टुन्नू गोप एवं अशोक शर्मा जी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूती के साथ-साथ नगर निकाय चुनाव पर चर्चा की।