कोडरमा: गुमला में होने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोडरमा टीम का हुआ चयन
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कोडरमा जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का गठन कर लिया गया है। टीम रविवार को गुमला के लिए रवाना होगी। ज्ञात हो कि कोडरमा जिला का पहला मैच 5 जनवरी को पलामू से दूसरा मैच 6 जनवरी को गढ़वा से और तीसरा मैच 8 जनवरी को गुमला से है!