बड़ौत: छपरौली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी जयंत सिंह के साथ स्व. चौ अजित सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Baraut, Bagpat | Feb 12, 2025 CM योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे छपरौली कस्बे के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भारी फोर्स तैनात रही।