रूड़की: सालियर के पास पुलिस ने चाकू की नोक पर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को सालियर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अरशद और समीर नाम के दोनों आरोपियों ने चाकू की नोक पर नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप किया था। इसके साथ ही चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।