रूड़की: रामपुर के पास पुलिस ने किसान यूनियन कार्यालय की दीवार तोड़कर सामान चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रामपुर में स्थित किसान यूनियन कार्यालय की दीवार तोड़कर सामान चोरी करने वाले दो चोरों को रामपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। रामपुर निवासी तालिब हसन ने चोरी होने के बाद पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कराया था।