रूड़की: बीएसएम तिराहे पर पहलगाम में हुई घटना के विरोध में व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला किया दहन
रुड़की में बीएसएम तिराहे पर आज आजाद नगर के व्यापारियों के द्वारा पहलगाम में हुई घटना के विरोध मे पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया है। इस दौरान व्यापारियों के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। इसके साथ ही पाकिस्तान के पुतले पर व्यापारी बुरी तरह से टूट पड़े है। जिसके चलते व्यापारियों ने पाकिस्तान के पुतले की जूते और चप्पल से जबरदस्त पिटाई की है।