पिपरई: पिपरई में भाकिसं ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया,भगवान बलराम की मनाई जयंती
पिपरई में भारतीय किसान संघ ने फसलों के दाम बढ़ाने को लेकर गुरुवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में लगभग एक सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। सभी किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर मुख्य चौक चौराहों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। इस रैली में भगवान बलराम की झांकी भी सजाई गई थी।