पिपरई: कजराई गांव के पुल पर पानी आने से मार्ग हुआ बंद, किसान की गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी
अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर कजराई गांव के पुल पर उपरी इलाके में हुई बारिश के कारण पानी आ गया। जिससे अशोकनगर पिपरई रास्ता बंद हो गया। इसी दौरान रहटवास गांव का एक किसान अपने गेहूं से भरी हुए ट्राली और ट्रैक्टर निकाल रहा था तभी उसकी ट्राली सड़क पर कीचड़ होने के कारण नदी के किनारे पर पलट गई, जिससे उसका पूरा गेहूं जमीन पर बिखर गया। ट्राली में लगभग 60 क्विंटल गेहूं था।