पिपरई: आगामी त्यौहारों को देखते हुए पिपरई थाना प्रांगण में किया गया शांति समिति की बैठक का आयोजन
आगामी त्यौहारों को देखते हुए पिपरई थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिपरई थाना प्रभारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में पिपरई थाना प्रभारी द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई तथा उनके द्वारा बैठक में कहा गया कि जो भी व्यक्ति त्योहारों के दौरान अशांति फैलाएगा उनसे शक्ति से निपटा जाएगा।