बिंदकी: हरिजनपुर गांव के एक बाग के आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे में लटका मिला
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के हरिजनपुर गांव के एक बगीचे में मंगलवार की सुबह 6 बजे एक आम के पेड़ की डाल में एक व्यक्ति शशि कुमार उर्फ छोटू उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र धनीराम निवासी ग्राम गौरा थाना चांदपुर का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।