भीलवाड़ा: सुल्तान शाह बावड़ी डेमोलिशन मामले को लेकर एसडीपीआई ने आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की
भीलवाड़ा,शाहपुरा स्थित सुल्तान शाह बावड़ी पर प्रशासन द्वारा की गई डेमोलिशन कार्रवाई के विरोध में आज भीलवाड़ा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में SDPI के प्रदेश सचिव शब्बीर कुरैशी, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट जाकिर हुसैन, काजी-ए-शहर शाहपुरा उपस्थित थे।