लालगंज: प्रेम प्रसंग में शादी न होने से नाराज़ युवक चढ़ा टावर पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा स्थित बिजली ऑफिस परिसर में शनिवार देर शाम प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। युवक की पहचान जैतीपुर गांव निवासी दिनेश राम के 28 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों की असहमति के बाद युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। इससे