ज्ञानपुर: भदोही के ज्ञानपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
जनपद भदोही में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।