ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के चेयरमैन डा. घनश्याम दास गुप्ता दुर्घटनाग्रस्त हुए, आई हल्की चोट
भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ड्राइवर के साथ अपने कार से जा रहे थे इस दौरान उनकी कर सिंहपुर में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद कार का एयरबैग खुलने के कारण चालक और चेयरमैन को हल्की चोट आई। बताया जा रहा है कि वो गोपीगंज से ज्ञानपुर लौट रहे थे तभी रास्ते में यह घटना हो गई। जबकि आज ही चेयरमैन का जन्मदिन है।