ज्ञानपुर: भदोही में आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूल बंद करने की साजिश का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
भदोही में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर 27 हजार सरकारी स्कूल बंद करने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को केलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूल को कमजोर करने के लिए निजी स्कूलों को मान्यता दी जा रही है। ताकि उन्हें बंद करने का आधार मिल सके।