ज्ञानपुर: गोपीगंज में स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती
गोपीगंज नगर में स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वदेशी स्वावलंबन दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके योगदान और विचारों को याद किया गया और मजदूरों-किसानों के कल्याण के लिए संकल्प लिया गया।