ज्ञानपुर: तिलेश्वरनाथ धाम पहुंची साइकिल यात्रा, पर्यावरण को स्वच्छ और शरीर को स्वस्थ बनाने का संदेश लेकर
साइकिलिंग क्लब भदोही की ओर से रविवार को निकाली गई साइकिल यात्रा में शामिल लोगो ने स्वस्थ्य रहने व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दियाl साइकिल यात्रियो ने कई गांव का भ्रमण कर लोगों को स्वस्थ रहने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरुक कियाl क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में गोपीगंज राजमार्ग बड़ा चौराहा से निकाली गई।