ज्ञानपुर: भदोही में गोपाष्टमी पर गौ आश्रय केंद्रों पर आयोजित हुआ गौ पूजन कार्यक्रम
भदोही में गोपाष्टमी के अवसर पर जनपद के सभी गौ संरक्षण केंद्रों और गौ आश्रय स्थलों में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायों को नहलाकर सजाया गया और मेंहदी, हल्दी से पूजन किया गया। उन्हें विभिन्न भोजन भी कराया गया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने चक्रधारी गौशाला में गौ पूजन किया।