महोबा: पुलिस लाइन परेड में एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने ली सलामी, अनुशासन और फिटनेस पर दिए कड़े निर्देश
Mahoba, Mahoba | Nov 28, 2025 एसपी ने सलामी स्वीकार कर परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सजगता, अनुशासन और ड्रिल कौशल की समीक्षा करते हुए कर्मियों को सामूहिक दौड़ कराई। उन्होंने प्रशिक्षण के उच्च मानक, समयबद्धता, टीम वर्क और पेशेवर दक्षता को और मजबूत करने के निर्देश दिए। परेड में नवागत क्षेत्राधिकारी गौरव उपाध्याय सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।