जहानाबाद: शहर के राजा बाजार बाजार समिति सहित अन्य स्थानों पर परंपरागत तरीके से जलाई गई होलिका, लोगों ने उठाया आनंद
शहर के राजाबाजार बाजार समिति सहित शहर के अन्य स्थानों पर परंपरागत तरीके से होलिका जलाई गई। शहर में लगभग दो दर्जनो स्थल पर स्थापित होलिक में शुभ मुहूर्त के बाद आग लगाई गई। जिसके बाद होलिका धू-धू कर जल उठी। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की ।