पेण्ड्रा रोड गौरेला: अंडी गांव में दो मामलों में आबकारी विभाग ने की दबिश, 13.17 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
पेंड्रा के अण्डी गांव में आबकारी विभाग की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जिसमें विभाग ने 13.17 लीटर देशी-विदेशी शराब किया जब्त। अंडी गांव निवासी प्रहलाद गुप्ता के कब्जे से 7.44 लीटर तो वही बालकृष्ण गुप्ता के पास से 5.73 लीटर शराब किया बरामद।दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जारी।।