गिद्धौर: गिद्धौर थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग, 31 वाहनों का चालान, 43 हजार राजस्व
Gidhaur, Chatra | Jun 16, 2026 सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को गिद्धौर थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व परिवहन विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से किया। जांच के दौरान बिना सीट बेल्ट कोयला वाहन व अन्य चारपहिया, तथा बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। कु