बिजनौर: गांव तिमरपुर से जानलेवा हमले के आरोप में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Bijnor, Bijnor | Sep 29, 2024 कोतवाली शहर के गांव तिमरपुर में जानलेवा हमले के आरोप में कुनाल नाम के एक अभियुक्त को थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गांव तिमरपुर निवासी मोनू ने अपने भाई पर हुए हमले की शिकायत थाना कोतवाली शहर में दर्ज कराई थी। रविवार को करीब 4 बजे पुलिस ने कुनाल को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में है।