बिजनौर: हल्दौर चांदपुर मार्ग स्थित अखलासपुर के अड्डे पर दुकान का गल्ला तोड़कर चोर ने ₹50 हजार से अधिक की नकदी की चोरी
Bijnor, Bijnor | Sep 29, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र में चांदपुर मार्ग स्थित अखलासपुर के अड्डे पर गांव निवासी सतवीर की दुकान में अज्ञात चोर ने घुसकर रविवार को करीब 8 बजे 50 हजार से अधिक की नगदी चोरी कर ली और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।