बिजनौर: गांव टिमला के जंगल में गन्ने के खेत में दिखाई दिया गुलदार, लोगों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Sep 28, 2024 बिजनौर जनपद के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव टीमला के जंगल में शनिवार को राहगीरों को गन्ने के खेत में गुलदार चहल कदमी करते हुए दिखाई दिया। शनिवार को करीब 2 बजे राहगीर वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुलदार देखा और वीडियो बना ली। इस मामले में वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। और वन विभाग की टीम जल्द ही पिंजरा लगाने की बात कह रही है।