बिजनौर: पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ बिजनौर जिले में चलाया विशेष अभियान, जिले भर से 11 वारंटी अभियुक्त हुए गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Sep 28, 2024 बिजनौर में एसपी के आदेश पर पुलिस ने जिले भर में वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने शनिवार को सुबह करीब 10 बजे इस अभियान की शुरुआत की और जिले भर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से 11 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तों को पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।