बिजनौर: गांव दूधली के पास स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 29, 2024 बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनोला निवासी सतवीर रविवार कों करीब 8 बजे अपने पिता को बाइक से दवाई दिलाने नूरपुर जा रहा था। रास्ते में गांव दूधली के पास स्कूल बस की टक्कर लगने से सतवीर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद उसको स्थानीय सीएससी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल सतबीर का बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।