मधेपुर निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी सह कांग्रेस नेता चंद्रमोहन झा उर्फ ललन बाबू की 21वीं पुण्यतिथि बुधवार को बुद्धिजीवियों द्वारा मनायी गई। उनके पुत्र भाजपा के वरीय नेता ज्योति झा ने मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित अपने आवासीय परिसर में स्मृति समारोह आयोजित किया।