मधेपुर: महिसाम नवटोल निवासी मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मधेपुर थाने के महिसाम नवटोल निवासी मो मूसा शेख के पुत्र मो उमर(21) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक राखी कुमारी ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। वह मारपीट तथा चाकू से प्रहार कर जख्मी करने के मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 33/26 का नामजद आरोपित है।