Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
mmnews24x7
दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, बिना लाइसेंस पूजा आयोजन पर रहेगी रोक! #Banka #MMNews #Deepawali #KaliPuja #ChhathPuja #BankaNews #BiharNews #PeaceCommittee #BreakingNews #kahaniBadlavKi #SevaSankalpAbhiyan @samrat4bjp @narendramodi
Banka, Banka
| Nov 3, 2026
#banka
#mmnews
#deepawali
#kalipuja
#chhathpuja
#bankanews
#biharnews
#peacecommittee
#breakingnews
#kahanibadlavki
#sevasankalpabhiyan
MORE NEWS
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार की पहल, बच्चों को मिल रहा बेहतर वातावरण। #SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #AnganwadiKendra #Banka #BankaDistrict #DistrictAdministrationBanka #बदलता_बांका #बच्चों_का_बेहतर_भविष्य
Banka, Bihar | Nov 3, 2026
#बांका सदर अस्पताल में दो माह में 125 नवजात की हुई मौत पूर्व विधायक पप्पू यादव ने सिविल सर्जन पर कार्रवाई करने की मांग #videosvirales, #BiharNews #facebookreel
Banka, Banka | Nov 2, 2026
अमरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव! घर में घुसकर डिजिटल स्टूडियो संचालक को मारी गोली।
Banka, Banka | Nov 2, 2026
जिला नियोजन पदाधिकारी, बांका द्वारा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय बांका द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी। #Banka #Bihar #जिला_नियोजनालय #रोजगार #युवा_रोजगार #कौशल_विकास #युवा_सशक्तिकरण #रोजगार_के_अवसर #कौशल_प्रशिक्षण #नियोजनालय #रोजगार_मेला #आत्मनिर्भर_बिहार #युवा_विकास #Employment #SkillDevelopment
Banka, Bihar | Nov 2, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 19 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
Banka, Bihar | Nov 2, 2026
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा आज ईवीएम वेयरहाउस का मासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बांका, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बांका सहित अन्य उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Nov 2, 2026
आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण तथा पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज चंद्रशेखर सिंह नगर भवन (टाउन हॉल), बांका में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्थानीय स्तर पर आपसी समन्वय स्थापित कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के किसी भी पूजा आयोजन की अनुमति नहीं होगी। सभी पूजा समितियों को निर्धारित नियमों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करना होगा। छठ महापर्व की तैयारियों के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न घाटों एवं संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों एवं पूजा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्व-त्योहारों के दौरान आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। पर्व-त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पूजा स्थलों एवं छठ घाटों के आसपास यातायात प्रबंधन, वाहनों के सुचारू आवागमन तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व के दौरान लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी प्रकार के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पर्व-त्योहारों के दौरान आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं शांति बनाए रखें। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अंत में शांति समिति के सदस्यों एवं आमजन से पर्व-त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।
Banka, Bihar | Nov 2, 2026
बांका समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में CWJC, MJC, नीलाम पत्र वाद, सेवा संवाद, मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-समाधान पोर्टल सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। गत सप्ताह की तुलना में वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिले के भूमिहीन विद्यालयों की स्थिति एवं उन्हें आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10–20 डिसमिल तथा उच्च विद्यालयों के लिए 75 डिसमिल भूमि की न्यूनतम आवश्यकता निर्धारित की गई है। विद्यालयों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। बैठक के दौरान नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनकी जवाबदेही निर्धारित की जाए। साथ ही, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। आगामी छठ पर्व के तैयारीयों की समीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों में छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के चयन एवं M-ASHA ऐप पर उनकी मैपिंग, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान, सब हेल्थ सेंटर के लिए भूमि की उपलब्धता, एक्सपायर दवाओं, अस्पतालों में दवा की उपलब्धता, मातृ मृत्यु समीक्षा, HPV टीकाकरण, NQAS प्रमाणन एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। एनीमिया मुक्त अभियान एवं NSD स्क्रीनिंग अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा रैंकिंग में गिरावट को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य को स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अभियान में प्रगति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। संत रविदास विकास शिविर की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। आपदा से घटित घटनाओं के विरुद्ध लंबित भुगतान की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि इस अवधि में दो मामलों में भुगतान किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने शेष सभी लंबित मामलों में नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इलीगल मिनरल माइनिंग की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य ₹7.10 लाख के विरुद्ध ₹9.06 लाख की राशि वसूल की गई है, जो लक्ष्य से अधिक है। जिला पदाधिकारी ने अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, वाहन ओवरलोडिंग के विरुद्ध शमन एवं दंड अधिरोपण की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्ती बरतने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने एवं उनके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश करने के संबंध में निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड स्तरीय टीम गठित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में पुनः ऐसे सामुदायिक भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, जो अतिक्रमित हैं अथवा मरम्मत के अभाव में उपयोग योग्य नहीं हैं। उन्होंने संबंधित भवनों की मरम्मत कर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन हेतु उपयोग में लाने तथा किराये के भवनों में संचालित केंद्रों को शीघ्र सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सेवा संकल्प, कायाकल्प अभियान की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा चिन्हित भवनों एवं संबंधित कार्यों के लिए कार्ययोजना तैयार कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य संपादित करते हुए शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही, कायाकल्प अभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जा सके। बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रजौन एवं बांका के कार्यों की समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि दोनों परियोजनाओं का प्रभार एक ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पास है। संबंधित पदाधिकारी बैठक में देर से शामिल हुईं तथा समीक्षा के क्रम में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जिला पदाधिकारी द्वारा उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश भी दिया गया।
Banka, Bihar | Nov 2, 2026