नुआंव: प्रखंड मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई
Nuaon, Kaimur | Mar 26, 2025 जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड अध्यक्ष रीमा सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया उपस्थित हुए। जिसमें दुमदुमां पंचायत के मुखिया विश्वामित्र सिंह द्वारा दुमदुमां में पशु चिकित्सालय को लेकर आवाज उठाई गई।