नुआंव: जनसुराज जाति और धर्म से हटकर सरकार नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है: आनंद सिंह
Nuaon, Kaimur | Mar 24, 2025 जनसुराज के कैमूर जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने सोमवार की दोपहर छता बराड़ी में कहा जनसुराज जाति धर्म से हटकर सरकार नहीं व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है। उन्होंने कहा बिहार में 35 वर्ष तक लालू नीतीश रहे उनके समाज के लोगों का विकास नहीं हुआ। अब बिहार जाति धर्म के नाम पर नहीं चलेगा यहां नौजवानों को काम ,खेतों में पानी, पलायन बंद चाहिए।