नुआंव: जेडीयू पार्टी कार्यालय में बलिदान दिवस पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Nuaon, Kaimur | Mar 23, 2025 जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर नुआंव जेडीयू पार्टी कार्यालय पर बलिदान दिवस पर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया। जिस दौरान बलिदान दिवस पर हाथों में कैंडल लेकर लोगों ने शहादत दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया।