डुमरा: डुमरा के अंबेडकर स्थल पर डीएम और एसपी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी
डुमरा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्थल पर अंबेडकर जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी रिची पांडे तथा पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।