चित्तौड़गढ़: बराडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत, दो अन्य साथी गंभीर रूप से हुए घायल
चित्तौड़गढ़ उदयपुर नेशनल हाईवे पर बराडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्हें गम्भीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। तीनों पहुना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सहायक पुलिस उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया मृतक की शिनाख्त चडोल नीमच निवासी धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गई। उसके साथी शेर सिंह और पवन सुथार की हालत गंभीर है।