चित्तौड़गढ़: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 21-22 जनवरी को विशेष सजावट के साथ जगमगाएंगे शहर के मुख्य चौराहे
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों की सजावट का काम आज से शुरू हो गया है। अलग-अलग टेंट व्यवसायियों द्वारा अलग-अलग चौराहों को सजाया जा रहा है। जौहर नगरी टेंट किराया व्यवसाय संघ के निर्णय अनुसार यह कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष योगेश सारस्वत के अनुसार आगामी 21 और 22 जनवरी को विशेष सजावट रहेगी।