कुलपहाड़: कुलपहाड़ में सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, जेसीबी चलाकर कराया गया कब्जा मुक्त
नगर क्षेत्र के मौजा कुलपहाड़ स्थित रास्ते की सरकारी भूमि (गाटा संख्या 3522) पर किए गए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने जेसीबी मशीन से हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया।जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार प्रमित सचान, लेखपाल सत्येन्द्र राजपूत एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान पक्की बाउंड्री वॉल, टीनशेड कमरा, तारबाड़ व अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त।