राजमहल: उधवा प्रखंड कार्यालय में अबुआ व पीएम आवासों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, दिशा-निर्देश दिए गए
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवासों को लेकर सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रखंड समन्वयक श्री गुप्ता ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए 10 दिनों के भीतर लंबित आवासों को पूरा करने का निर्देश दिया।