माखन नगर: नर्मदापुरम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर कुलदीप रघुवंशी ने पंडित आचार्य सोमेश परसाई से लिया आशीर्वाद
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 17, 2026
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कुलदीप रघुवंशी मंगलवार को पंडित आचार्य सोमेश परसाई के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूज्य गुरुदेव से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कुलदीप रघुवंशी ने मां भगवती राजराजेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुदेव ने उन्हें नए दायित्व के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।