गिरिडीह: CCL सुरक्षा विभाग ने कबरीबाद के पास कोयला तस्करी कर रहे चार बाइक को अवैध कोयला के साथ किया जब्त
सीसीएल सुरक्षा विभाग ने कबरीबाद के आसपास से गुरुवार सुबह 8 बजे कोयला तस्करी कर रहे चार बाइक को अवैध कोयला के साथ जब्त किया गया। सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी प्रबंधन अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।बावजूद इसके कोयला तस्करी थमने का नाम नही ले रही है।